रादौर। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की ओर से 18 जुलाई को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम हेड ऑफिस पंचकूला में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारी विरोध प्रदर्शन के बाद विभाग के एमडी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। जिला संगठनकर्ता जसविंद्र दूहन व संघ के जिला अध्यक्ष आशीष धीमान ने बताया कि सरकार द्वारा रोजगार सुरक्षा विभाग में चालू की जाए। अनुभव के आधार पर सभी को वेतन दिया जाए। पांच साल से नीचे के कर्मचारियों का रोजगार सुरक्षित करना आदि मुख्य मांगें हैं। संवाद