यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में उससे चोरी की एक बाइक बरामद हुई। सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि यूपी के सहारनपुर के गांव जलालपुर निवासी धीरज उर्फ गोलू को बाड़ी माजरा पुल के पास से गिरफ्तार किया। उसेके पास चोरी की बाइक थी, जो 26 अगस्त को सेक्टर-17 से चोरी की गई थी।आरोपी ने तीन अगस्त को थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र से भी एक बाइक चोरी की थी। रिमांड के दौरान आरोपी से कई मामलों के खुलासे होने की उम्मीद है। संवाद