यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र के गांव नाहरपुर में सात किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल से दो मोटर व छह मोटर के तार चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। शिकायत में गांव नाहरपुर निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि उनके व पड़ोस के किसान चेतन, इलियास, सुभाष, महिंद्र, साईदा, अभिषेक के खेत में लगे ट्यूबवेल से 30 अगस्त की रात दो मोटर व छह मोटर के तार किसी ने चोरी कर लिए। तलाश करने पर भी चोरी हुए सामान का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। संवाद