संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के निजी अस्पताल में बीमार रिश्तेदार को देखने आए अंबाला के पिलखनी निवासी राम गोपाल की बाहर खड़ी बाइक को एक युवक ने आग लगा दिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अंबाला के गांव पिलखनी निवासी राम गोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका रिश्तेदार जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को वह उसे देखने के लिए आया था। रात करीब 12 बजे अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि किसी की बाइक में बाहर एक अन्य मरीज के रिश्तेदार रविंद्र कुमार ने आग लगा दी है।