फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। कार की टक्कर से बाइक सवार पांडो गांव निवासी पूर्व सैनिक प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोसड़का मार्ग स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार शाम हुआ। प्रमोद सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में एचडीएफसी बैंक में सुरक्षा गार्ड था। जानकारी अनुसार प्रमोद बाइक पर साढौरा से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में प्रमोद सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एसआई सतपाल ने बताया कि कार कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें