फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 28 Sep 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर/ रादौर। कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हादसा थाना रादौर क्षेत्र के यमुनानगर-कुरुक्षेत्र रोड पर जबल अड्डे के पास हुआ। गांव कंजरू निवासी वीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा विकास बाइक पर किसी काम से जा रहा था। जब वह यमुनानगर कुरुक्षेत्र मार्ग पर गांव जबल अड्डे के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही वीर सिंह की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें