फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने झपटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांसरा फाटक के पास फैक्टरी से लौट रहे युवक का बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। सदर पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। सहारनपुर के गांव इंद्रावली कल्याणपुर निवासी अर्जुन सिंह ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह श्रीराम प्लाइवुड फैक्टरी पांसरा में काम करता है और शंभू कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। रात करीब आठ बजे वह फैक्टरी से छुट्टी कर अपने कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान उसके पास उसके भाई सुमित का फोन आया। जब वह अपने भाई का फोन सुनने लगा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। आते ही आरोपियों ने उसका मोबाइल झपट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें