फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के हाथ से बाइक सवार ने छीना बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के गांव गोरगढ़ स्थित मायके से घर लौट रही महिला के हाथ से बाइक सवार युवक बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में 15 सौ रुपये, मोबाइल, कपड़े व अन्य सामान था। महिला बस से अड्डे पर उतरकर पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काम्बोज माजरी दामला निवासी सुरेशो देवी ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मायके करनाल के गांव गोरगढ़ गई थी।
शनिवार शाम को वह अपने मायके से बस में बैठकर घर लौट रही थी। दामला बस अड्डे के पास वह बस से उतरी और पैदल पैदल अपने घर की तरफ जाने लगी। देर शाम करीब पौने पांच बजे जब वह दामला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पहुंची तो कॉलेज के होस्टल की तरफ से बाइक पर एक अज्ञात युवक आया। उसके नजदीक आकर आरोपी युवक ने बाइक की गति कम की और उसके दाहिने हाथ से कपड़े का बैग झपट लिया। इसके बाद आरोपी युवक वहां से बाइक की गति तेज कर मौके से फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया मगर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। महिला ने बताया कि बैग में 15 सौ रुपये, मोबाइल फोन, दो लेडीज सूट, दवाईयां व अन्य सामान था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई ज्ञान सिंह का कहना है कि अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें