संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश एक युवक के पास से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले निशांत धीमान ने पुलिस को शिकायत दी है कि रात आठ बजे वह अपनी पत्नी के साथ रेस्ट हाउस के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक पर वहां आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। निशांत की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की है।