फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बादल छाने से नहीं निकली धूप, सर्दी से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिनभर आसमान में बादल छाने से शुक्रवार को धूप नहीं निकली। दिन में भी शाम जैसा वातावरण रहा। लोग कयास लगाते रहे की बारिश हो सकती है, लेकिन देर शाम तक एक बूंद तक नहीं गिरी। बादल छाए रहने से पूरा दिन लोग ठंड से ठिठुरते रहे। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिन तीन दिनों से अच्छी धूप निकल रही थी। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली थी। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात व अधिकतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक ऐसे ही बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
सर्दी की वजह से सड़कों पर पूरे दिन आवागमन कम रहा। जरूरी कार्यों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। इससे आमजन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ठंड से बच्चों व बुजुर्गों के बीमार पड़ने का सिलसिला जारी है। ऊनी कपड़ों, हीटर, कोयला व लकड़ी की मांग बाजार में बरकरार है। शहर से लेकर गांवों तक में जगह-जगह लोग टोलियों में बैठकर अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए। वहीं ठंड से वह लोग व बच्चे ज्यादा परेशानी में हैं जो झुग्गी-झोंपड़ियों में रहते हैं। हर बार विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा इन जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्रों का वितरण किया जाता था, परंतु इस बार एक-दो जगह ही वस्त्र वितरण देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में छाया था घना कोहरा
वीरवार रात को ही घना कोहरा छाने लगा था। सड़कों पर कोहरा इतना घना था कि कुछ दूरी पर भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344, जगाधरी-अंबाला मार्ग, सहारनपुर मार्ग, बिलासपुर मार्ग व जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर रात में सफर करने वाले वाहन चालकों को हुई। आगे कुछ भी स्पष्ट दिखाई न देने से वाहन चलाने में दिक्कत हुई। ऐसे में बाइक व कार चालक सड़कों पर बड़े व भारी वाहनों के पीछे धीमी चाल से चलते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें