फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर दंपती को पीटा, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलासपुर। गांव शाहपुर में घर में घुसकर कुछ लोगों ने रंजिशन दंपती को डंडों, बिंडो व अन्य हथियारों से पीटा। आरोप सरपंच के जेठ समेत छह लोगों पर लगा है। मारपीट में घायल व्यक्ति का उपचार पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शाहपुर निवासी बलिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 सितंबर को उनके गांव के ही महिंद्र ने उसके साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। तब पुलिस ने आरोपी महिंद्र व उसे थाने में बुलाया था। आरोप है कि उनके गांव की सरपंच रीना देवी का जेठ राजेश कुमार ने उसके साथ वहां पर गाली गलौज की। क्योंकि आरोपी राजेश ही सरपंची कर रहा है। जिसके चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा उसकी पत्नी रेनू देवी का सीआरपीसी के तहत चालान करा दिया। बलिंद्र ने बताया कि इसके बाद आरोपी महिंद्र के बेटे सीताराम की बेटी व उसकी बेटी को स्कूल आते जाते गालियां देती। जिससे दुखी होकर उसने 27 अक्तूबर को आरोपी राजेश को फोन कर उसे समझाने को कहा। आरोप है कि आरोपी राजेश ने उससे गाली गलौज की। इसके बाद आरोपी राजेश, महिंद्र, सीताराम, हरमन उर्फ मन्नू, मनीष व प्रदीप हाथों में डंडे, बिंडे व अन्य हथियार लेकर उनके घर में घुस गए और उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। तभी किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसका पीजीआई में उपचार चल रहा है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश, महिंद्र, सीताराम, हरमन उर्फ मन्नू, मनीष व प्रदीप पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें