शहर की सरोजनी कॉलोनी में बाइक सवार दो युवकों ने किसी का पता पूछने के बहाने महिला से सोने की चेन झपट ली। महिला अपनी एक्टिवा पर बाजार से घर आई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में सरोजनी कॉलोनी निवासी ममता दत्ता ने बताया कि वह बुधवार को अपनी एक्टिवा पर बाजार में किसी काम से गई थी। जब वह वापस घर लौटी तो घर के बाहर खड़ी थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। बाइक चलाने वाले युवक ने हेलमेट पहना था जबकि पीछे बैठे युवक ने अपना मुंह पर रूमाल बांध रखा था। आरोपी आते ही उससे किसी सतीश का पता पूछने लगे। इस दौरान एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।