यमुनानगर। जगाधरी के केसर नगर में रात के समय बाइक सवार युवकों ने व्यक्ति के हाथ से मोबाइल झपट लिया। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। केसर नगर निवासी सन्नी चौहान ने शिकायत में बताया कि 25 सितंबर की रात वह कॉलोनी में जा रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर कॉल आई। जब वह कॉल सुनने लगा। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल झपट कर भागने लगे। उसने उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। संवाद