फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़ नकदी, गहने चोरी

Sun, 28 Sep 2025 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये व चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश ने बताया कि उनकी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी है। फैक्टरी के पास घर है। वह 25 सितंबर की सुबह दस बजे घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। रात को करीब साढ़े दस बजे जब लौटे तो घर का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी में रखे 80 हजार रुपये, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी मंगलसूत्र, चांदी की चेन व झुमके चोरी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें