यमुनानगर। बाइक सवार युवक ने महिला का मोबाइल छीन लिया। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायत में शिवाजी पार्क नजदीक ग्रीन एप्पल शोरूम निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी मंजू 29 नवंबर को दोपहर एक बजे घर के बाहर बैठकर मोबाइल पर वीडियो देख रहीं थीं। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक युवक आया। आरोपी ने उसकी पत्नी के हाथ से मोबाइल झपट लिया और भाग गया। आसपास के लोगों के पीछा करने के बाद भी आरोपी भागने में कामयाब हो गया। संवाद