फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड जा रहे करनाल के युवक से बाइक सवार ने झपटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक से पैदल बस स्टैंड जा रहे करनाल निवासी राजेश सिंह से बाइक सवार युवक ने मोबाइल छीन लिया। मोबाइल झपटने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। राजेश कंपनी के काम से सहारनपुर से लौट रहा था। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के कर्ण विहार कॉलोनी निवासी राजेश सिंह रावत ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नंदा एमएफजी कंपनी करनाल में बिजली के सामान की मार्केटिंग की नौकरी करता है। वीरवार को वह अपनी कंपनी के कार्य के संबंध में सहारनपुर गया था। वहां से काम समाप्त कर वह यूपी रोडवेज की बस में बैठकर वापस आ रहा था। बस चालक ने उसे शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास उतार दिया। इसके बाद बस सीधी जगाधरी की तरफ चली गई। वह पैदल पैदल यमुनानगर बस स्टैंड जा रहा था, तभी उसके पास उसके परिचित का फोन आया। वह फोन सुनते हुए बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपी युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया। उसने शोर मचाया और आरोपी की पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें