संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। भटौली गांव के मोहन लाल से बाइक सवार युवक ने सोने का छल्ला व एप्पल का फोन छीन लिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में मोहन लाल ने बताया कि सोमवार रात को साढ़े नौ बजे जगाधरी से घर लौट रहा था। संत थॉमस स्कूल के पास बाइक सवार से उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी सोने का छल्ला व एप्पल का मोबाइल फोन छीनकर भाग गया।