फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में बाइक सवार दुकानदार की मौत

Sun, 17 Nov 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पाबनी रोड पर ओमैक्स सिटी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार दुकानदार पाबनी कलां सतबीर सिंह की मौत हो गई। शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पाबनी कलां गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका भाई 56 वर्षीय सतबीर सिंह बेकरी की दुकान करता था। शुक्रवार को उसका भाई बाइक पर जगाधरी किसी काम से जा रहा था। जब वह पाबनी रोड पर ओमैक्स सिटी के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए और सतबीर के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें