रादौर। बुबका रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया, वहीं अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया। गांव बुबका के सोहनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटा अंकुश दोस्त अंकुश के साथ बाइक पर किसी काम से रादौर आया था।
रात 11 बजे जब बेटा अंकुश दोस्त अंकुश के साथ बाइक पर वापस गांव बुबका आ रहा था तो रास्ते में किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बेटा अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अंकुश घायल है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया। संवाद