यमुनानगर। फतेहपुर पुल के पास कार की टक्कर से करीब 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के गांव मोह बलिपुर निवासी विकास कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव मोह बलिपुर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विकास कुमार गांव बहरामपुर में किराए के मकान में रहता है। वह रात को अपनी बाइक पर यमुनानगर से घर लौट रहा था। फतेहपुर पुल के पास तेज गति से आ रही इनोवा कार ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई बाइक समेत खाई में जा गिरा और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई। अजय ने बताया कि कार ड्राइवर ने गाड़ी रोकी भी लेकिन भीड़ इकट्ठा होते देखकर वह कार लेकर सहारनपुर की तरफ भाग निकला। संवाद