रादौर। खुर्दबन-ठसका मार्ग पर शनिवार रात ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में गांव फतेहगढ़ निवासी राजपाल ने बताया कि छोटा भाई जयभगवान 10 अक्टूबर की शाम बाइक पर गांव शेखपुरा से अपने गांव लौट रहा था। खुर्दबन-ठसका मार्ग पर ट्रैक्टर चालक ने कट मारा। इस पर ट्रैक्टर के पीछे लगा रोटावेटर उसके भाई की बाइक में लग गया। इससे जयभगवान बाइक सहित सड़क पर गिर घायल हो गया। निजी अस्पताल सेचिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। संवाद