फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। पहाड़ीपुर के पास एक स्विफ्ट कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने से बाइक सवार रामपुर हेडी वासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक ने बताया कि 19 फरवरी को वह अपने साले की शादी में भाग लेने के लिए डेहर गांव गया था। वहां से वह बाइक पर आ रहा था कि पहाड़ीपुर के पास सामने से आई स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान उसने पुलिस को बयान दिए हैं। एसएचओ राजेश ने बताया कि अभिषेक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें