फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में लगे एसी के पाइप चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस चौकी रामपुरा की टीम ने घर में लगे एसी के पाइप चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि 21 फरवरी को उसके घर में लगे एसी के तांबे के पाइप को चोर चोरी करके ले गया है। 22 फरवरी को दोबारा फिर आरोपी चोरी करने के नियत से घर में आया था। जिसको पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। मुख्य सिपाही हुकम सिंह की टीम ने कार्यवाही करते हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान रामपुरा निवासी राजन के नाम से हुई है। आरोपी से चोरी के एसी के पाइप बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें