दोसड़का मार्ग पर एचडीएफसी बैंक के सामने एक कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने से बाइक सवार तीन घायल हो गए। पुलिस ने जिला अंबाला के गांव सारंगपुर वासी दलबीर सिंह की शिकायत पर कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच शुरू की है। दलबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी माता बिमला देवी व बहन हनीप्रीत के साथ बाइक पर शेरगढ़ से अपने गांव जा रहा था। एचडीएफसी बैंक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दलबीर, बिमला व हनीप्रीत घायल हो गए।