गांधी नगर अंडरपास के पास रेलवे लाइन पार करते समय सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मृतक के बेटे रवि कुमार ने शव की शिनाख्त की, जिसकी पहचान गांधीनगर निवासी अवध किशोर के रुप में हुई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
जीआरपी सब इंस्पेक्टर बोधराज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांधी नगर फाटक के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया मौके पर व्यक्ति के परिजन भी खड़े थे उसमें जिसकी पहचान गांधीनगर निवासी 55 वर्षीय अवध किशोर के नाम से हुई। मृतक के बेटे रवि ने बताया कि उसके पिता सब्जी की रेहड़ी लगाने काम करते थे और वह घर से काम पर जाने के निकले थे लेकिन रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।