फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar: बाइक सवार ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की मौत; रोडवेज बस ने लिया चपेट में

Sun, 24 Nov 2024 11:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, यमुना नगर

सार

बाइक सवार युवक ने एक एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। बुजुर्ग की हायर सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार युवक ने एक एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। बुजुर्ग की हायर सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर बाइक सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हादसा शनिवार को सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर हुआ था। यमुनानगर के महावीर कालोनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी दवा की फैक्ट्री है। जिसमें उसके पिता 65 वर्षीय ओमप्रकाश भी काम देखते हैं। शनिवार सुबह को उसके पिता को दवा की सप्लाई देने के लिए सहारनपुर चिलकाना जाना था। सुबह के समय वीरेंद्र अपनी बाइक से और उसके पिता ओमप्रकाश अपनी एक्टिवा पर सवार होकर एक साथ फैक्ट्री से निकले थे।

जैसे ही वह सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे स्पलेंडर बाइक सवार युवक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता ओमप्रकाश सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर चंडीगढ़ स्थित हायर सेंटर में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें