फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Fri, 21 Jun 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शाहबाद रोड टी प्वाइंट सरस्वती नगर के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी रामकरण के रूप में हुई है। छप्पर पुलिस ने ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
भगवानपुर गांव निवासी शमशेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई रामकरण मेहनत मजदूरी करता था। बुधवार शाम को उसका भाई बाइक पर थाना छप्पर किसी काम से आया था। देर शाम को उसका भाई बाइक पर घर लौट रहा था तो शाहबाद रोड टी प्वाइंट सरस्वती नगर के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसका भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसके भाई को एमएम मुलाना अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें