फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीबीए, बीसीए में दाखिला विद्यार्थियों की पहली पसंद

Fri, 21 Jun 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर के सबसे पहले एवं पुराने मुकंद लाल राष्ट्रीय (एमएलएन) कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन चल रहे हैं। हर दिन कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ कॉलेज पहुंच रही है। बीबीए और बीसीए विद्यार्थियों की पहली पसंद हैं।
वर्ष 1955 में बने इस कॉलेज में पढ़ाना का हर विद्यार्थी की प्राथमिकताओं में शुमार है। चूंकि पढ़ाई, खेल, तकनीक, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों में एमएलएन कॉलेज का प्रदेश में बहुत नाम है। अपने अनुशासनात्मक प्रबंधन के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों को इस कॉलेज में पढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि यहां पर दाखिला लेना विद्यार्थियों की प्राथमिकता रहती है, लेकिन आवेदन ज्यादा होने के कारण यहां की कट ऑफ लिस्ट हर साल बहुत ज्यादा रहती है। जिस कारण 70 प्रतिशत से कम अंक वाले विद्यार्थियों का यहां नंबर बड़ी मुश्किल से पड़ता है।
इस कॉलेज से पढ़ चुके सैकड़ों विद्यार्थी देशभर में कई पदों पर रहकर जिले व प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर चुके हैं और कर रहे हैं। पढ़ाई के अलावा यहां पर एनसीसी, एनएसएस की गतिविधियों से भी विद्यार्थियों को भविष्य के सुनहरे अवसर प्राप्त होते हैं। इस कॉलेज में कुल नौ कोर्स की 1240 सीट हैं। अभी तक कॉलेज में 1240 सीट के लिए 1600 से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं।

विद्यार्थी अपने भविष्य व आजीविका को लेकर बेहद गंभीर हैं। ऐसे में विद्यार्थी वे ही कोर्स का चयन कर रहे हैं, जिनसे उनकी आजीविका में उपयोगी हो। इसर विद्यार्थियों का रुझान व्यवसायिक कोर्स में ज्यादा है। कॉलेज में चार व्रावसायिक कोर्स करवाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा बीसीए, बीबीए और बीकॉम के लिए सबसे ज्यादा आवेदन हो रहे हैं। बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन वोकेशनल में भी विद्यार्थियों की रूचि देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


किस कोर्स में कितनी सीटें

बीए 320
बीबीए 60
बीकॉम 160
बीकॉम (एसएफ) 120
बी.कॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन (वोक एसएफ) 60
बी.कॉम टैक्स (वोक एसएफ) 60
बीसीए 120
बीएसएलएस 60
बीएसपीएस 160
बीएसपीएस (एसएफ) 60
बीएससी (आईटी एसएफ) 60
कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन चल रहे हैं। हर दिन विद्यार्थी काॅलेज पहुंच रहे हैं। विद्यार्थी कोर्स सहित अन्य जानकारी ले रहे हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए काॅलेज में हेल्प डेस्क सेंटर स्थापित किए गए हैं। विद्यार्थियों का मुख्य रूझान व्यावसायिक कोर्स में ज्यादा है। -डॉ. नीति दरयाल, दाखिला नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें