फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 15 Dec 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के बन संतौर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत को गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में भी कोहराम मचा है।
पुलिस के अनुसार साढौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सुलखनी निवासी 32 वर्षीय वीरपाल मजदूरी का काम करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके गांव नाहर ताहरपुर में गई थी। वीरपाल शुक्रवार को काम खत्म होने के बाद बाइक पर पत्नी को लेने के लिए ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह बन संतौर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वीरपाल घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें