फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 03 Nov 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनियंत्रित टाटा एस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। मृतक अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक से मौसी के घर पर जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसा शुक्रवार शाम को करीब सात बजे हुआ। साढौरा-बिलासपुर गांव के पास हुआ। संदीप निवासी दरियापुर ने बिलासपुर थाने में शिकायत दी। उसका कहना है कि वह अपनी मौसी के घर पर गया था। जहां से वह लौटने लगा तो उसकी मौसी का बेटा सोनी भी बाइक पर आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बाइक से दरियापुर लौट रहे थे। बिलासपुर से कुछ पहले ही एक अनियंत्रित टाटा एस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें