फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पार करने के लिए खड़े बाइक सवार को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चोंटे अधिक लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नागल गांव निवासी अमन के तौर पर हुई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में नागल निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिसंबर को वह अपने काम से कार में जा रहा था। जब वह करेड़ा चौक पर पहुंचा तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक औरंगाबाद की तरफ से आ रह था। उस ट्रैक्टर चालक ने सड़क क्रॉसिंग के लिए खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक अपना वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। बाइक चालक उनके गांव का अमन कुमार था। चोटें लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें