फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। नागल पुल के पास इनोवा कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी इनोवा कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टोपरा कलां निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात सितंबर को उसका भाई मनप्रीत किसी काम से बाइक पर सवार होकर रादौर जा रहा था। वह अपने भाई मनप्रीत की बाइक के पीछे पीछे बाइक पर अपने काम से रादौर जा रहा था। रात 10 बजे जब उसका भाई मनप्रीत नागल पुल के पास पहुंचा तो सामने से एक इनोवा कार चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई मनप्रीत बाइक से सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके भाई के सिर व शरीर के अन्य जगह पर गहरी चोट आई। हादसे बाद वह अपने भाई मनप्रीत को आसपास के लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए उसके भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इनोवा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें