संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। संखेड़ा गांव के पास कार की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक बुग्गी से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान छौली गांव निवासी 30 वर्षीय विकास के रूप में हुई। व्यासपुर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में छौली गांव निवासी मांगा राम ने बताया कि उनके खेत गांव संखेड़ा के पास हैं। शाम को सात बजे वह खेतों से से बुग्गी झोटा पर पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहा था। जब वह संखेड़ा गांव के ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो उनके गांव का ही 30 वर्षीय विकास अपनी बाइक पर संखेड़ा की तरफ से घर जा रहा था।
तभी सामने से तेज गति से कार आई। आरोपी कार चालक ने विकास की बाइक को टक्कर मार दी। इससे विकास बाइक समेत अनियंत्रित होकर पहले उसकी बुग्गी से टकराया और सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार चालक कुछ देर रुकने के बाद मौके से भाग गया। लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 टीम को दी। पुलिस टीम ने घायल विकास को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई।