फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 12 Jul 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। कलानौर-कैल बाइपास हाइवे पर गांव करेहड़ा खुर्द मोड के पास ट्राॅले की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सहारनपुर की नदीम कॉलोनी निवासी अफनान के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी ट्राॅला चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

शिकायत में पुराना हमीदा निवासी बिरम दास ने बताया कि वह अपने काम से तिगरा गांव में गया था। शाम को वह तिगरा सेलौट रहा था। जब वह नेशनल हाईवे 344 पर करेहड़ा खुर्द गांव के पास पहुंचा तो अंबाला की तरफ से एक ट्रॉला तेज गति से आया। आरोपी चालक ने लापरवाही से ट्रॉला चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आरोपी ट्राॅला चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल व दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की नदीम कालोनी निवासी 21 वर्षीय अफनान के रूप में हुई। सूचना मिलने परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता इजवान अली ने बताया कि उसका बेटा मजदूरी करता था और अविवाहित था। वह बुधवार को यमुनानगर आया था। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें