फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कालाआंब रोड पर झंडा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक द्वारा अचानक ब्रेक मारने से पीछे चल रहे बाइक सवार की उसमें टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार हिमाचल प्रदेश के कालाआंब क्षेत्र के सलाहरपुर गांव निवासी बिंटू सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नगल सकेती गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपने दोस्त काला आंब के सलाहरपुर गांव निवासी बिंटू सिंह के साथ निजी काम से साढौरा आए थे। देर शाम वह दोनों अपनी अपनी बाइक पर वापस सलाहरपुर लौट रहे थे। देर शाम जब वह झंडा गांव के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ट्रक में सफेदा की लकड़ी भरी हुई थी। अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली रुकने से बिंटू सिंह की बाइक उसमें टकरा गई। जबकि उसने साइड में कट मारकर अपनी जान बचाई। हादसे में बिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से बिंटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढ़ौरा पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें