फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्यूशन पढ़ने आए छात्र की साइकिल चोरी कर बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राेफेसर कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने आए छात्र की साइकिल बाइक पर आए चोर उठाकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसकी फुटेज पुलिस को दी गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रितेश ने बताया कि उनके पास आसपास के क्षेत्र से बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए आते हैं। इसी तरह छात्र अग्रिम भी साइकिल पर ट्यूशन पढ़ने आया था। उसकी साइकिल घर के बाहर गली में खड़ी थी। वीरवार दोपहर करीब तीन बजकर 26 मिनट पर उसकी साइकिल चोरी हो गई। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि एक बाइक पर दो चोर आते हैं। वह पहले गली में चक्कर लगाते हैं। इसके बाद आगे चले जाते हैं। फिर उनमें से एक आरोपी पैदल ही वहां पर आता है और साइकिल उठाकर चला जाता है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें