जगाधरी। वहीं कैल-जिला जेल रोड पर बाइक सवार बदमाश बाइक के पीछे बैठी विवाहिता का पर्स छीन कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बिलासपुर के आंबेडकर नगर निवासी जगमाल सिंह ने बताया कि वह फर्नीचर का काम करता है। 17 अप्रैल को अलग-अलग बाइकों पर अपनी पत्नी राज बाला, बेटे सचिन कुमार व उसकी पुत्रवधु जीत कौर के साथ झिझनों गांव में शादी में गया था। शादी खत्म होने के बाद वह शाम करीब सवार छह बजे वह कैल बाइपास से होते हुए बिलासपुर जा रहे थे। जब वे भाटली गांव के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर युवक आया। युवक ने बेटे सचिन की बाइक के पीछे बैठी पुत्रवधु जीत कौर की बाजू में डाला हुआ पर्स छीन लिया। पर्स में सोने की दो चूडि़यां, पांव की चुकटिया, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की काॅपी, डेबिट कार्ड, चेक बुक व 4000 रुपये थे। इसके बाद आरोपी पर्स छीन कर जिला जेल की तरफ भाग गया। उसने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।