फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीएवी कॉलेज की छात्रा बबली का हरियाणा की कुश्ती टीम में चयन

Mon, 22 Apr 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के डीएवी कॉलेज की छात्रा बबली का चयन हरियाणा की कुश्ती की टीम में हुआ है। वह मूल रूप से पानीपत की रहने वाली हैं और यमुनानगर के डीएवी कॉलेज में पढ़ रही है। हरियाणा की कुश्ती टीम वाराणसी में 24 से 26 अप्रैल को प्रस्तावित नेशनल फेडरेशन कप में शामिल होगी।
विज्ञापन

जिले के कुश्ती कोच अमित कुमार ने बताया कि 22 वर्षीय बबली ने यमुनानगर के डीएवी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। इसके बाद बबली ने बहुत कम समय में राज्य स्तर पर कई पदक हासिल किए। वह हरियाणा राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में एक कांस्य और एक रजत पदक जीत चुकी है। इसके अलावा तीन बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी और एक बार सीनियर नेशनल खेल में शामिल हो चुकी है। उसके बेहतर खेल प्रदर्शन को देखते हुए ही उसका चयन हरियाणा टीम में किया गया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यहां भी बबली पदक जीतकर लाएगी। उन्होंने बताया कि बबली का लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने का है। इसलिए वह सुबह-शाम कड़ा खेल अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें