फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार से टकराई बाइक, चालक से मारपीट

Thu, 27 Feb 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कार से बाइक टकराने के विवाद में बाइक सवार युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर कार चालक के साथ मारपीट की। साथ ही कार में भी तोड़ फोड़ कर दी। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर बाइक सवार युवक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला थाना छप्पर थाना क्षेत्र का है। अंबाला जिले के मिल्क शेखा गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी ऑल्टो कार से 20 फरवरी की रात को वापस अपने घर लौट रहा था। करीब आठ बजे कूलपुर के पास उसकी कार में एक बाइक की टक्कर हो गई थी। उसने बाइक सवार को उठाया और उसका हाल चाल जाना।
इसी बीच बाइक सवार के दो अन्य साथी भी दूसरी बाइक लेकर मौके पर पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। कार चालक ने फोन पर अपने चाचा को बुला लिया। जिसके बाद उसके चाचा और चाचा का बेटा भी मौके पर पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें