फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कबड्डी में बिहटा क्लस्टर को पहला स्थान

Fri, 09 Oct 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंद्वी को दबोचते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई टैक्स के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। खंडस्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत वीरवार को अंडर-11 आयु वर्ग की खेल स्पर्धाएं करवाई गईं। इनमें विभिन्न विद्यालयों और क्लस्टरों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और रस्साकसी, दौड़ सहित विभिन्न खेलों मेंप्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी का मुकाबला बिहटा और मछरौली क्लस्टर के बीच रहा। इसमें बिहटा क्लस्टर ने पहला और मछरौली क्लस्टर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स की शॉटपुट स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामखेड़ी के उत्तम ने पहला, ब्राइट स्किल इंटरनेशनल स्कूल रामपुर कंबोयान के मिलन ने दूसरा और स्वामी विवेकानंद स्कूल संधाय के अक्षत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में ब्राइट स्किल इंटरनेशनल स्कूल के ध्रुव पहले, कुलविंद्र दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुगलवाली के आसिफ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, 400 मीटर दौड़ में कुलविंद्र ने पहला, उत्तम ने दूसरा और आसिफ ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में ध्रुव प्रथम, हुसैन द्वितीय और विहान तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में उत्तम ने पहला, आदिल ने दूसरा और निकुंज ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकसी में बिहटा क्लस्टर प्रथम और व्यासपुर क्लस्टर द्वितीय रहा।
विज्ञापन

खो-खो में मछरौली क्लस्टर ने पहला और मुगलवाली क्लस्टर ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ खेल भावना भी देखने को मिली। स्पर्धाओं में शिक्षकों और शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षकों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान पीटीआई सुरेश बूरा, राजेंद्र नरवाल, रणबीर राठी, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, संदीप सैन, महेंद्र चहल, प्रदीप सिंह, नरेश, रमेश्वर, कुलदीप, वीरेंद्र, देवेंद्र, अश्वनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंद्वी को दबोचते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई टैक्स के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें