फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई को कस्सी और डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में मकान बनाने के लिए रुपये न देने पर चार भाइयों ने अपने ही बड़े भाई पर कस्सी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर निवासी संतोष सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वे छह भाई है। वह प्लाईबोर्ड फैक्टरी में ठेकेदार है। उसका सबसे बड़ा भाई मुकेश गिरी जीएमजी फैक्टरी शादीपुर में ठेकेदार है। एक भाई अवनीश शादीपुर में मोबाइल ठीक करने की दुकान करता है। आलोक आसाम प्लाईवुड और दो भाई रतनेश व दीपक इस्जैक फैक्टरी में काम करते है। उसके चार भाई अवनीश, आलोक, रतनेश व दीपक उससे मकान बनाने के लिए रुपये मांगते है। बुधवार को भी चारों भाईयों ने उससे रुपये मांगे थे। लेकिन उसने रुपये देने से मना कर दिया। रुपये न देने पर चारों भाई उससे रंजिश रखें हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम करीब आठ बजे वह अपने घर के बाहर खाली प्लाट में खड़ा था। तभी उसके चारों आरोपी भाई हाथों में डंडे, कस्सी व बिंडे लेकर आए। आते ही उसपर चारों भाईयों ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों को जमा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके बड़े भाई मुकेश गिरी ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। जांच अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि घायल संतोष के ब्यानों पर उसके चार भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें