फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड बाजे के साथ निकली भोले बाबा की बरात, श्रद्धालुओं ने नाचकर मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार शाम को जगाधरी में भगवान शिव की बरात निकाली गई। इस दौरान मुख्यातिथि नगर निगम वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण शर्मा उर्फ पिन्नी ने गोरी शंकर मंदिर से भोले बाबा की पालकी उठाकर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद भोले की बरात में श्रद्धालुओं ने बैंड व डीजे की धुन पर नाचकर खुशी मनाई। बरात को देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ लगी रही। जगह जगह पर बरात का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

गौरी शंकर मंदिर के पुजारी पंडित रामस्वरूप उपाध्याय ने बताया कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भोले बाबा की बरात निकाली गई। जो मंदिर परिसर से शुरू हुई, जो जड़ौदा गेट, धर्मपुरा कालोनी, प्रकाश चौक, खेड़ा बाजार, बर्तन बाजार, स्कूल रोड, झंडा चौक, सिविल लाइन से होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बोल बम, बम लहरी बम बम व भोलेनाथ पर आधारित गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमे। खुशी मनाते श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया।
नंदी पर सवार भोलेनाथ पर जगह जगह फूलों की वर्षा की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं से आह्वान किया गया कि वे मंदिर परिसर में मास्क पहनकर ही प्रवेश करें। वहीं मंदिर परिसर में दूरी बनाए रखने का भी आह्वान किया गया है। पंडित रामस्वरूप उपाध्याय ने बताया कि बारात जिस भी गली मोहल्ले से गुजरी, वहीं पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शहर की सामाजिक व धर्मिक संस्थाओं ने जगह जगह पर स्वागत के लिए स्टाल लगाए। बरातियों के जगह जगह पर जलपान की व्यवस्था की गई। बारात को देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें