फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भीम आर्मी के नेता को मिली धमकी

Thu, 01 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा चुनाव आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे सोहिल वासी यासीन माजरा को फोन पर धमकी मिली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में सोहिल ने बताया कि पंचकूला के गांव मौली में घुड़चढ़ी को लेकर हुए विवाद में उसने दलित समाज की आवाज को बुलंद किया है। इसी दौरान 26 अप्रैल देर रात उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने मौली मामले में फैसला करने के लिए दबाव बनाते हुए उसे जातिसूचक अपशब्द कहे। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ अमित ने बताया कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें