फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भारतीय मजदूर संघ 25 को करेगा प्रदर्शन

Mon, 23 Feb 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिंदल पावर हाउस कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद संघ के पदा​धिकारी। संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय मजदूर संघ की बैठक जिंदल पावर हाउस स्थित बिजली निगम कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष आशीष धीमान की देखरेख में आयोजित हुई। इस दौरान जिलामंत्री राज ठाकुर ने बताया कि 25 फरवरी को प्रधानमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रमिक व कर्मचारी संगठन भाग लेंगे।
विज्ञापन

संघ ने मांग की कि असंगठित क्षेत्र, औद्योगिक इकाइयों और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ईएसआईसी अंशदान की वेतन सीमा बढ़ाई जाए। ईपीएस पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह किया जाए और ईपीएफ पेंशनभोगियों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए। इसके अलावा अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने तथा योजना वर्करों को कामगार का दर्जा देने की भी मांग उठाई गई। बैठक में प्रदर्शन को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें