फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Wed, 28 Oct 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद वि​तरित करने पहुंचे ट्रस्ट के पदा​धिकारी। संस्था - फोटो : Social Media
विज्ञापन
यमुनानगर। महर्षि वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को रामपुरा कॉलोनी स्थित श्रीराम पार्क में भंडारा लगाया गया। भंंडारे में बढ़ी संख्या श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि महाराज के आदर्शों को याद करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया। ट्रस्ट प्रधान शशि लोहट ने कहा कि उनकी महान रचना रामायण सदियों से लोगों को सत्य, धर्म, कर्तव्य और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती आ रही है। इस मौैके पर काकू वाल्मीकि, अभिषेक, स्वीटी शर्मा, लक्की शर्मा, महेंद्र पाल शर्मा, मणि कौशल, अमित और कुलदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें