फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Tue, 20 Oct 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
संतोषी माता मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। कॉलेज रोड स्थित संतोषी माता मंदिर में सोमवार को दुर्गाष्टमी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले सभी की सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन-यज्ञ किया गया। पंडित राजेश शर्मा, राकेश शर्मा और रमेश शर्मा ने बताया कि दुर्गाष्टमी पर भंडारे की शुरुआत उनके पिता दिवंगत धर्मवीर शर्मा ने वर्ष 1990 में की थी। माता रानी की कृपा से वर्ष में दो बार दुर्गाष्टमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर ग्राम सचिव राकेश शर्मा, रमेश शर्मा, देवेंद्र, रोहित, पुलकित, श्याम, यजत शर्मा, सतप्रकाश मक्कड़, कृष्ण मक्कड़ सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें