फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाकियू ने दमकल के लिए जगह देने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम रादौर नरेंद्र सिंह से मिला। किसानों ने एसडीएम के समक्ष फायर ब्रिगेड की गाड़ी को जगह न दिए जाने के मामले को रखा।
सुभाष गुर्जर ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी जो रादौर में बस स्टैंड पर खड़ी होती थी। पहले उसको बस स्टैंड से हटाया गया। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मार्केट कमेटी कार्यालय अनाज मंडी में खड़ी होने लगी, अब वहां से भी उसको हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी का फायदा सबसे ज्यादा किसानों को होता है, क्योंकि किसान के खेत में बिजली की तारों की वजह व अन्य किसी वजह से कभी भी आग लग सकती है। इस गाड़ी को पहले यमुनानगर से आने में आधा घंटा लगता था। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रादौर में ही रखा गया था। लेकिन विभाग द्वारा किराया न देने को लेकर बस स्टैंड से इसको हटाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी की प्रशासन रादौर में ही स्थाई तौर पर व्यवस्था करें। अन्यथा भारतीय किसान यूनियन उसके बारे में कड़ा निर्णय लेगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पहले से ही प्रपोजल बनाकर दमकल कार्यालय व डीसी को भेज दिया है। जल्द ही रादौर में फायर ब्रिगेड का कार्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें