साढौरा। सर्राफा बाजार में कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी कर आधा किलो चांदी व एक तोला सोने के जेवरात चोरी कर लिया गया। चोर दो सीसीटीवी व डीवीआर भी साथ ले गए। साढौरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत में कृष्ण वर्मा ने बताया कि उसकी सर्राफा बाजार में कृष्णा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा हुआ था। दुकान की छत की ग्रिल तोड़ कर चोरों ने दुकान में प्रवेश किया और चांदी व सोने के जेवरात ले गए। इसके साथ एसएचओ रोहताश ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद