संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। इन दिनों किसानों को धान के खेतों की सिंचाई के लिए पानी की बहुत जरूरत है। लेकिन बिजली निगम ने अभी तक कई किसानों को नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए हैं। अगर 8 तक सभी किसानों के पेंडिंग कनेक्शन न लगाए गए तो भाकियू 9 को बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी।
भाकियू टिकैत के हलका प्रधान सतपाल मानकपुर ने गांव नौशहरा में किसानों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस बारे में एसडीओ और एक्सईएन से भी मांग करने के बावजूद कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। ठेकेदार से बात करने पर वह कोई ठोस जवाब देने की बजाए अभद्र व्यवहार करता है।
वहीं भाकियू के जिला प्रभारी सुभाष शर्मा ने कहा कि बिजली कनेक्शन लेने वाले किसानों पर जबरन सोलर कनेक्शन थोपा जाना भी सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रधान जनक पांडों, बलविन्द्र नौशहरा, संजू शामपुर, अकरम, मोहित, रामकुमार व जसपाल सिंह भी मौजूद रहे।