फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भजन पार्टियों ने बताई सरकार की योजनाएं

Sun, 07 Jul 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से 31 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में सात सूचीबद्ध भजन पार्टियां गांवों में जाकर लोक शैली से लोगों को सरकार की योजनाओं व नीतियों की जानकारी दे रही हैं।
इसी कड़ी में गांव बहादुरपुर, पहाडीपुर, कोटड़ा काहन सिंह, चंदाखेड़ी, अकबरपुर, रामपुर खादर, गुमथला में और शुक्रवार देर शाम गांव अकबरपुर, सादिकपुर, कोट सरकारी, मलिकपुर, बाल छप्पर, पीपली माजरा व जठलाना में कार्यक्रम किए गए। जिसमें ग्रामीणों को सरकार की नीतियों के बारे बताया। एआईपीआरओ मनोज पांडेय ने बताया कि विभाग के महानिदेशक मंदीप बराड़ व डीसी मनोज कुमार के निर्देशों अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले के करीब 220 गावों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को नीतियों के बारे बताया जा रहा है। भजन पार्टी सरकारी नीतियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने व नशे से दूर रहने को प्रेरित करेगी। वहीं ग्रामीणों से जल संरक्षण करने व कन्या भ्रूण हत्या न करने के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने सरकार की नीतियों, उपलब्धियों व घोषणाओं गीतों से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें